सूरत | समुद्र के तटीय पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता के लिए डुमस के दरिया किनारे स्थित गणेश मंदिर के पास एसएचएम ग्रुप और एलिक्सिर फाउंडेशन द्वारा बीच सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बीच से प्लास्टिक, कागज, पानी की बोतलें और अन्य ठोस कचरा एकत्र किया। मनपा और नंदूबा इंग्लिश एकेडमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया। डुमस बीच पर आयोजित इस सफल स्वच्छता अभियान के बाद, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में गोवा और मुंबई में भी ऐसे ही सफाई अभियान चलाए जाएंगे।


Leave a comment
This site is protected by hCaptcha and the hCaptcha Privacy Policy and Terms of Service apply.