तटीय पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएचएम (SHM) ग्रुप और एलिक्सिर फाउंडेशन की ओर से डुमस बीच पर सफाई अभियान चलाया गया। डुमस स्थित गणेश मंदिर के पास आयोजित इस अभियान में करीब 75 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान छात्रों ने समुद्र तट से प्लास्टिक, कागज, पानी की बोतलें और अन्य ठोस कचरा एकत्र किया। छात्रों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए तटीय क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार, सूरत के डुमस तटीय क्षेत्र से शुरू किया गया यह सफाई एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान आने वाले दिनों में गोवा और मुंबई के तटीय क्षेत्रों तक भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को तटीय स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए नंदूबा इंग्लिश एकेडमी और सूरत नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।



Leave a comment
This site is protected by hCaptcha and the hCaptcha Privacy Policy and Terms of Service apply.